चौरासी राजपूत समाज के सभी सम्मानिये सदस्यों से निवेदन है कि हमारे गुरुजी श्री श्री 1008 श्री तुलसीदास जी महाराज, गुरुद्वारा धाम, बौंली का सदस्य बनने के लिए समाज की वेबसाईट पर ऑनलाइन आवेदन कर, सदस्यता में अपना नाम दर्ज करवाए।

सदस्यता अभियान


जैसा की सभी 84 राजपूत समाज के बंधुओं को मालूम है कि हमारे गुरुद्वारा धाम बौंली की एक रजिस्टर्ड समिति स्थापित हो चुकी है1 समिति नियमों के अनुसार हर दो वर्ष बाद कार्यकारणी का चुनाव होंना है1 अभी तक समिति के 41 सदस्य ही पंजीकृत है1 समिति के पंजीकृत सदस्यों में से ही नई कार्यकारणी का गठन होगा1 इसलिए परिवार में से कम से कम एक सदस्य को समिति का पंजीकृत सदस्य बनाना अति आवश्यक है1 समिति का सदस्य ऑनलाइन व ऑफ़ लाइन बना सकते हैं1

ऑफ़ लाइन फार्म

समिति की वेब साईट से डाउन लोड करे तथा फार्म भर के श्री गणपत सिंह जी समिति सचिव के मोबाईल नंबर 9799885579 पर वाट्सएप मैसेज द्वारा भेज सकते हैं या समिति ईमेल पर भी भेज सकते है 1 फार्म के साथ आवेदक की एक फोटो व आधार कार्ड की कॉपी तथा समिति का वार्षिक सदस्यता शुल्क ग्यारह सौ रुपये बैंक जमा का जमा प्राप्ति रसीद भी भेजे1 इसके बाद आपका सदस्यता फार्म 24 घंटे के अंदर अप्रूवड हो जायेगा1

ऑनलाइन फार्म

वेब साईट पर Registration करे1 फॉर्म में अपनी डिटेल्स भरे1 फॉर्म को सब्मिट करे1 फॉर्म सब्मिट करने पर ग्यारह सौ रूपए का ऑनलाइन पेमेंट करे1 ऑनलाइन पेमेंट की रसीद की स्क्रीन सॉट के साथ अपनी एक पास पोर्ट फोटो आधार कार्ड की कॉपी व्हाटसएप नम्बर 9799885579 श्री गणपत सिंह समिति सचिव को करे1 इसके बाद आपका सदस्यता फार्म 24 घंटे के अंदर अप्रूवड हो जायेगा1


सभी से अनुरोध है कि इस कार्य को विशेष अभियान की तरह लेवे1 अपने अपने स्तर पर जन संपर्क करें व अधिक से अधिक सदस्य बनाये1 इस कार्य को हम सब मिलकर ही पूरा कर सकते हैं1

वर्तमान में समिति की आय निम्नलिखित स्रोतों से आ रही है जो कि बहुत ही कम है –
1 बैंक ब्याज से
2 गुरुद्वारा दूकान किराया से1
3 सदस्यता शुल्क से1

प्रथम फ़ेज में हम सब को मिलकर समिति की स्थाई आय निम्नलिखित स्रोतों से बढ़ाने का पूर्ण प्रयास करना होगा –
1 अधिक से अधिक समिति का सदस्य बनाये1
2 समिति की वेब साइट पर अधिक से अधिक व्यावसायिक विज्ञापन दे कर1
3 डोनेसन से1

ख़ास कर आज की युवा पीढ़ी का दायित्व है कि समयानुसार गुरुद्वारा को डिजिटलाई करना ही होगा व समाज के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभानी होगी 1 यदि ऐसा नहीं किया तो समय से पिछे रह जायेंगे1

बिना आर्थिक सुदृढ़ता के समाज सुधार के कार्य नहीं किये जा सकते हैं1

आओ सब मिलकर आगे कदम बढ़ाये व एक सुसंगठित सुदृढ़ समाज बनाये1

आवश्यक सूचना : समाज के जिन सदस्यों की सहयोग राशि बकाया है, उन सभी सदस्यों से निवेदन है कि वे अपनी सहयोग राशि तुरंत जमा करने का श्रम करे, जिससे गुरुद्वारा निर्माण कार्य सुचारू रूप से चलता रहे1

समाज के जिन सदस्यों की सहयोग राशि बकाया है, उन सभी सदस्यों से निवेदन है कि वे अपनी सहयोग राशि तुरंत जमा करने का श्रम करे, जिससे गुरुद्वारा निर्माण कार्य सुचारू रूप से चलता रहे1